बलिया में लगेगा विशाल रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और महिंद्रा समेत 30 कंपनियां करेंगी भर्ती
बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में 28 सितंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रसड़ा में 28 सितंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा।
टाटा मोटर्स, महिंद्रा समेत 30 से अधिक कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
जागरण संवाददाता, बलिया। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में 28 सितंबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा।
मेला आशीर्वाद धर्मशाला, श्रीनाथजी मठ, रसड़ा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें 30 से अधिक कंपनियां और नियोक्ता विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का नि:शुल्क चयन करेंगे।
सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ईवी तिपहिया चालक सहित कई पदों पर भर्ती होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक सीटीसी मिलेगा।
टाटा मोटर्स, एलएंडटी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड, एमआरएफ टायर्स, ब्लिंकिट, हिंदाल्को समेत अन्य कंपनियां शामिल होंगी। बीवीजी इंडिया सर्विसेज की ओर से दुबई में रोजगार के लिए भी पंजीयन कराया जाएगा।
स्टील फिक्सर, शटरिंग कारपेंटर, प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर के पद शामिल हैं। आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर 28 सितंबर को मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र और छायाप्रति के साथ पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 155330 हेल्पलाइन या जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर 7 करोड़ से लगेंगी 575 जगुआर लाइटें, बिठूर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
