विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EWS सर्टिफिकेट के तहसील जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अब घर बैठे कर सकेंगे अप्लाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:41 PM (IST)

नवानगर (बलिया) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अब डिजिटल हो गई है, जिससे आवेदकों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

EWS सर्टिफिकेट के तहसील जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत।

EWS सर्टिफिकेट के तहसील जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत।

HighLights

  1. EWS प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल।

  2. आवेदक घर बैठे या जनसेवा केंद्र से कर सकेंगे आवेदन।

  3. प्रमाणपत्र जारी होने पर ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा।

जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाणपत्र बनवाने वालों को अब तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन से लेकर प्रमाणपत्र जारी होने तक की प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। आवेदक स्वयं पोर्टल अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की स्थिति घर बैठे देखी जा सकेगी और प्रमाणपत्र जारी होने पर उसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। आवेदन के बाद आय व पात्रता का सत्यापन राजस्व विभाग करेगा।

लेखपाल जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर राजस्व निरीक्षक स्तर से भी सत्यापन कराया जाएगा। पात्र पाए जाने पर सक्षम अधिकारी प्रमाणपत्र जारी करेंगे।

प्रमाणपत्र पर यूनिक डिजिटल नंबर दर्ज होगा, जिससे सरकारी विभाग व शिक्षण संस्थान उसकी प्रामाणिकता जांच सकेंगे। तहसीलदार सिकंदरपुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से आवेदकों की भागदौड़ कम होगी और सत्यापन भी आसान होगा।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ जिला अस्पताल और सीएचसी में डिजिटल होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, बार-बार काउंटर के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत