बलिया में 10658 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास, 1.20 लाख रुपये के साथ मिलेगी 90 दिन की मजदूरी
बलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 10658 गरीब परिवारों को पक्के मकान मिलेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख ...और पढ़ें

जिले में 10658 परिवारों के को मिलेगा पक्के मकान। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
बलिया में 10658 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास।
प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये और 90 दिन की मजदूरी।
डेटा सुधार के बाद लाभार्थियों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ।
जागरण संवाददाता, बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के 10658 गरीब और जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार होगा। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के सभी 17 विकास खंडों में आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मकान बनवाने के लिए तीन किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा वीबी जीरामजी योजना के तहत 90 दिन की मजदूरी का लाभ भी मिलेगा। पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर आवास प्लस वेबपोर्टल के माध्यम से जिले में पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद शासन स्तर से पात्र लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
हालांकि सूची में कुछ तकनीकी और प्रोफाइल संबंधी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके चलते फिलहाल 1822 लाभार्थियों का डाटा ही सही पाया गया है, जबकि शेष लाभार्थियों के विवरण में सुधार की जरूरत है। संबंधित स्तर पर डाटा दुरुस्त करने की प्रक्रिया की जा रही है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से सभी विकास खंडों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार सूची उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही आवास निर्माण की प्रक्रिया को समय से पूरा कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने और निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्लॉकवार लक्ष्य में मनियर में सर्वाधिक मिला आवास
ब्लॉकवार लक्ष्य की बात करें तो मनियर विकास खंड को सबसे अधिक 1054 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है। सबसे कम 282 आवास बेरुआरबारी ब्लाक को मिला है। इसी तरह सोहांव को 733, सीयर को 760, रसड़ा 915, पंदह 588, नवानगर 928, नगरा 843, मुरलीछपरा 911, हनुमांनगंज 392, गडुवार 346, दुबहर 452, चिलकहर709, बेलहरी 377, बांसडीह 531 और बैरिया ब्लाक को 455 आवास दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास प्लस का पहला लक्ष्य जारी हो गया है। हालांकि अभी सूची में सभी का नाम नहीं दिख रहा है। सर्वे के दौरान सूची में अपडेट डाटा का मिलान कर त्रुटि को दूर किया जा रहा है। -कल्पना मिश्रा, पीडी, डीआरडीए, बलिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।