Move to Jagran APP

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा

जागरण संवाददाता बलिया विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह न

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 09:37 PM (IST)
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा

जागरण संवाददाता, बलिया : विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को शूर्पणखा बताते हुए काग्रेस को भारत और भारतीयता से काफी दूर बताया। उन्होंने काग्रेस को होटल और बोतल की संस्कृति वाला बताया है। विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक आवास चादपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा जो लोग नरेंद्र मोदी को दुर्योधन बता रहे हैं, उन्हें महाभारत का ज्ञान नहीं है। विपक्षी दलों के अधिकतर नेता बेईमान हैं, उसमें कोई दुर्योधन है तो कोई दु:शासन है। नरेंद्र मोदी अर्जुन हैं, महाभारत की लड़ाई में अर्जुन की जीत हुई थी। इस चुनाव रूपी महाभारत में अर्जुन रूपी मोदी की जीत होगी।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.