Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयाी की 94वीं जयंती पर जिले के विभिन्न स्थान पर आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे ने कहा कि अटल जी अपने जीवन काल में कभी भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। उनका मानना था कि देश से बड़ा व्यक्ति नहीं होता।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 09:08 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी
जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94 वीं जयंती पर जिले के विभिन्न स्थान पर आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि अटल जी अपने जीवन काल में कभी भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहे। उनका मानना था कि देश से बड़ा व्यक्ति नहीं होता। देश हित में अपने प्राणों की आहुति देने पड़े तो भी हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। इस दौरान दुबहर मंडल के मंत्री अर्जुन ¨बद के पिता के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे, मनोज श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, लक्ष्मण ¨सह, अर¨वद शुक्ला, बब्बन ¨सह रघुवंशी, नारद ¨सह, अंजनी राय, सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।

loksabha election banner

बांसडीह : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों में फल वितरण किया गया। इस मौके पर विद्याशंकर पांडेय, लक्ष्मण दुबे, डा. डीके शुक्ला, प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, राजेन्द्र ¨सह, चन्द्रबली वर्मा, रामनाथ वर्मा, अशोक ¨सह, विजय ¨सह, रामाशीष वर्मा, संजय ¨सह, मूनजी, अमित यादव, रजनीश गुप्ता, पंचेश पांडेय, हृदया ¨सह, राजेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

बेरुआरबारी : बांसडीह में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वे प्रखर राजनेता के साथ साथ ओजस्वी वक्ता भी थे। इस अवसर पर भाजपा नेता बड़ेलाल मौर्य, संतोष ¨सह, बंटी वर्मा, अजीत वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, शशिकांत, बृजनाथ वर्मा, लालजी मिश्र, भीम वर्मा, चंद्रगुप्त आदि मौजूद थे।

नगरा : नरहेजी पीजी कालेज नरही के सभागार में भाषण प्रतियोगिता एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कवि, राजनेता एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी नामक भाषण प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य डा. सुशीला ¨सह ने पुरष्कृत किया। निर्णायक मंडल में डा. अच्युतानंद चतुर्वेदी, डा. बलिराम राय व डा. इन्द्रसेन ¨सह की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर दुर्गेश राय, शोभा मिश्रा, यास्मीन बानो, धनन्जय शर्मा, राजेश ¨सह आदि मौजूद थे। डा. कृष्ण मोहन ¨सह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

दोकटी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन ब्लाक मुख्यालय मुरली छपरा के परिसर में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख विस्तार से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर व केक काटकर किया गया। वहीं महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा के प्रांगण में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कन्हैया ¨सह, श्याम सुंदर उपाध्याय, अशोक मिश्र, रामकृष्ण दुबे, सुशील पांडेय, डा. आनंद ¨सह, प्रधानाचार्य रामश्रृंगार सरोज, अशोक ¨सह, कमांतक पांडेय, बुधन ¨सह आदि मौजूद थे।

रेवती : गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय कि प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस मौके पर डा. अर¨वद ¨सह, डा. उमेश तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. काशी नाथ ¨सह ने किया।

जासं, बिल्थरारोड : अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बिल्थरारोड रेलवे कैंपस में धूमधाम से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्त ने कहा कि अटल जी के अंदर असीम ऊर्जा थी और साथ ही वे विद्वान थे। इस मौके पर राजेश कुशवाहा, राजीव जायसवाल, सुनील साहनी, नीर शंकर, मोदनवाल, धनु सोनी, राजकुमार, आदित्य नारायण, रजत गुप्ता, राजू जैसवाल, सुरेंद्र गुप्ता अवधविहारी यादव आदि मौजूद थे।

चिलकहर : ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी मीना ¨सह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अर¨वद श्रीवास्तव, अनिल चौरसिया, महेश राम, राजेश ¨सह, सुनील, मनोज ¨सह, प्रदीप शर्मा, अरिवंद आदि अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कुंवर ¨सह पीजी कालेज में भी मनी जयंती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कुंवर ¨सह पीजी कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। डा.अशोक कुमार ¨सह ने उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर डा.फूलबदन ¨सह, डा.रामकृष्ण उपाध्याय, डा.संजय, डा.सच्चिदानंद राम, डा.दिव्या मिश्रा, डा.आशीष कटेरिया, डा.रामावतार उपाध्याय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्राचार्य डा.सत्यप्रकाश ¨सह व संचालन डा.अजय बिहारी पाठक ने किया। सांसद व विधायक ने किया आयोजन

जासं, बैरिया : द्वाबा में जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का स्मरण किया गया। बैरिया डाक बंगला में सांसद भरत ¨सह के संयोजकत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गणमान्यों ने अटल जी को याद किया। सांसद भरत ¨सह ने उनके साथ बिताए गए समय और नेतृत्व में किए गए कार्यों का संस्मरण सुनाया। वहीं राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य विजय बहादुर ¨सह, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, मंटू ¨बद, कामेश्वर तिवारी, विजय बहादुर ¨सह, अयोध्या प्रसाद, अभय ¨सह, अमरजीत साहनी, गुप्तेश्वर पाठक, सुधांशु तिवारी, रवींद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में विधायक सुरेंद्र ¨सह के संयोजकत्व में अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा व रामनारायण ¨सह सरस्वती विद्या मंदिर देवराज ब्रह्म मोड़ बैरिया में अटल जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डा. शिवेश राय, डा. शैलेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ¨सह, विवेक मिश्र, भगवान जी, सुनील ओझा सहित दर्जनों लोगों ने अटल जी को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विधायक ने अटल जी को महामानव की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे लोग हजारों वर्ष में कभी एक बार पैदा होते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.