बलिया में छह साल पुराने पाक्सो मामले में विवेचक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश
बलिया में छह साल पुराने पाक्सो एक्ट मामले में न्यायालय ने तत्कालीन विवेचक चंद्रप्रकाश कश्यप की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख ...और पढ़ें

बलिया पाक्सो मामले में विवेचक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, वेतन रोकने का आदेश।
HighLights
छह साल पुराने पाक्सो मामले में कोर्ट का सख्त रुख।
विवेचक चंद्रप्रकाश कश्यप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी।
वेतन रोकने और कोर्ट में पेश करने का आदेश।
जागरण संवाददाता, बलिया। नाबालिग के साथ जबरन छेड़छाड़ के छह साल पुराने पाक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय ने तत्कालीन विवेचक एवं साक्षी चंद्रप्रकाश कश्यप के लगातार अनुपस्थित रहने पर सख्त रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथमकांत के न्यायालय ने विवेचक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया है।
न्यायालय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को आदेशित किया है कि जारी गिरफ्तारी वारंट का तामिला स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ किसी सक्षम पुलिस अधिकारी के माध्यम से कराएं। साथ ही विवेचक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।
अदालती सूत्रों के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र से जुड़े पाक्सो एक्ट के इस मामले में विवेचक को कई नियत तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति के कारण न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो रही थी और मामले के निस्तारण में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इसी को देखते हुए न्यायालय ने यह आदेश जारी किया है।