Move to Jagran APP

अखिलेश के दीर्घजीवन की कामना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

न्द्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्त्रड्ड1 2द्बह्यद्धद्गह्य द्घश्रह्म द्यश्रठ्ठद्दद्ग1द्बह्ल4 ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्यह्लह्य ष्ह्वह्ल ष्ड्डद्मद्गन्द्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्त्रड्ड1 2द्बह्यद्धद्गह्य द्घश्रह्म द्यश्रठ्ठद्दद्ग1द्बह्ल4 ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्यह्लह्य ष्ह्वह्ल ष्ड्डद्मद्गन्द्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्त्रड्ड1 2द्बह्यद्धद्गह्य द्घश्रह्म द्यश्रठ्ठद्दद्ग1द्बह्ल4 ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्यह्लह्य ष्ह्वह्ल ष्ड्डद्मद्गन्द्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्त्रड्ड1 2द्बह्यद्धद्गह्य द्घश्रह्म द्यश्रठ्ठद्दद्ग1द्बह्ल4 ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्यह्लह्य ष्ह्वह्ल ष्ड्डद्मद्गन्द्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्त्रड्ड1 2द्बह्यद्धद्गह्य द्घश्रह्म द्यश्रठ्ठद्दद्ग1द्बह्ल4 ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्यह्लह्य ष्ह्वह्ल ष्ड्डद्मद्ग

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:06 PM (IST)
अखिलेश के दीर्घजीवन की कामना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
अखिलेश के दीर्घजीवन की कामना, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

जागरण संवाददाता, बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47 वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। लोकगीत गायकों ने गीत के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाइयां दी। पूर्व मंत्री नारद राय व घूराराम ने उन्हें सर्वसमाज का नेता बताया। पूर्व विधायक सुभाष यादव ने उन्हें विकास पुरुष बताया। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने अखिलेश को पिछड़ों, दलितों, शोषितों व वंचितों का मसीहा कहा।

loksabha election banner

इस दौरान देश प्रदेश से संबंधित ज्वलंत समस्याओं पर अखिलेश यादव द्वारा किए गए आह्वान संदेश पत्र जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेताओं को संदेश पत्र सौंपते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए अभियान चलाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संजय उपाध्याय, रामजी गुप्त, मृत्युंजय तिवारी बबलू, वंशीधर यादव, रणजीत चौधरी, शशिकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व संचालन जिला महासचिव राजन कन्नौजिया ने किया।

सिकंदरपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वां जन्मदिन डाकबंगला सिकंदरपुर में बुधवार को मनाया गया। पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश ने जो विकास विगत 5 सालों में किया वह अब किसी भी सरकार में नहीं हो सकता। रामजी यादव, डा. मदन राय, सौमेन्द्र राय फुन्नु, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, शिवजी यादव त्यागी, मुन्नीलाल यादव आदि मौजूद थे।

सिंहाचवर: फेफना विधान सभा के सिंहाचवर कार्यालय प्रांगण में जन्मदिन पर पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया। अध्यक्षता रमाशंकर राजभर व संचालन दिनेश यादव ने किया। पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व

में रक्तदान शिविर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वां जन्मदिन चंद्रशेखर नगर स्थित पूर्व मंत्री नारद राय के आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में सैंकड़ों समाजवादियों ने रक्तदान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव देश के नौजवानों की उम्मीद है, उनकी बेहतरी के लिए जो सपना सजाया है। इसमें मिशन 2022 की सफलता के बाद लागू किया जाएगा। इस मौके पर विश्राम यादव, प्रमोद कुमार उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, जमाल आलम, अजय यादव, गामा चौधरी, भीम चौधरी,आदि मौजूद थे।

बांटा गमछा व सैनिटाइजर

सपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी बबलू ने शहर के शहीद पार्क चौके में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लोगों के बीच गमछा व सैनेटराइजर आदि का वितरण किया।

बिल्थरारोड में कार्यकर्ताओं

ने मनाया जन्मदिन

बिल्थरारोड : अखिलेश यादव का जन्मदिन पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव की मौजूदगी में पूर्व क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने सपा नेताओं संग अपने आवास पर केक काटकर मनाया। आद्याशंकर ने अखिलेश को यूपी का चमकता सूरज बताया। बोले, सपा की नीतियों का उजाला पूरे यूपी में होगा। इसी क्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के नेतृत्व में भी पशुहारी स्थित देवराज इण्टर कालेज प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी जन्मदिन मनाया।

नगरा : डाक बंगला परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटा। जिला सचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि सपा सूबे में विकास की जो रेखा खींची थी उस रेखा के आगे सभी रेखाएं बौना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.