अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह के घर छठ पूजा का प्रसाद किया ग्रहण, परिवार से की मुलाकात
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

फेफना निवासी अवलेश सिंह के लखनऊ स्थित घर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। स्रोत- पार्टी
HighLights
अखिलेश यादव लखनऊ में अवलेश सिंह के घर पहुंचे।
उन्होंने छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण किया और बातचीत की।
सपा प्रमुख ने अवलेश के परिवार से आत्मीय मुलाकात की।
जागरण संवाददाता, बलिया। फेफना निवासी अवलेश सिंह के लखनऊ स्थित घर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। वहां उन्होंने छठ पूजा का प्रसाद भी ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की।
अखिलेश यादव करीब दो घंटे तक उनके आवास पर रहे। अवलेश सपा में राष्ट्रीय सचिव हैं। इनकी धर्मपत्नी ने छठ महापर्व का प्रसाद ग्रहण कराया। हालांकि मुलाकात के दौरान किसी राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।