'नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को बदलने जा रही जनता', अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलिया में भाजपा सरकार पर नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें बदलने जा रही है।
-1791581819389_m.webp)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
HighLights
भाजपा सरकार पर नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने का आरोप।
अखिलेश बोले, जनता नाम बदलने वाली सरकार को बदलेगी।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर भी भाजपा को घेरा।
जागरण संवाददाता, बलिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को जनता बदलने जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदल कर नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा किए जाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि जिन्हें लगता है कि मृत्यु के बाद लोग याद नहीं रखेंगे, वह अपने जीवनकाल में ही परियोजनाओं से अपना नाम जोड़ने की कोशिश करते हैं।
हमें नाम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदलने जा रही है। अखिलेश नेता प्रतिपक्ष और सपा सरकार में मंत्री रहे स्व. राम गोविंद चौधरी की तेरहवीं पर सिकंदरपुर के गोसाईपुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि सीटों से नहीं, जीत से मतलब है। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है।
अयोध्यावासियों के साथ भेदभाव हुआ, इसलिए लोग भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी विधान सभा चुनाव अयोध्या से लड़ने का सुझाव उन्होंने सलाह के तौर पर दिया था, चुनौती के रूप में नहीं।
यह भी पढ़ें- 'लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा', स्टेटस लगाकर युवक ने खुद को गोली मारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के बारे में कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता इससे जुड़े आंदोलन और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
