विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में रिसाव के बाद आग से फटा सिलिंडर, टुकड़ा सिर में लगने से महिला की मौत

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 02:21 PM (IST)

बलिया के बांसडीह रोड क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से वह फट ...और पढ़ें

बलिया में गैस सिलेंडर फटने से महिला की दर्दनाक मौत, माधोपुर गांव में हादसा।

बलिया में गैस सिलेंडर फटने से महिला की दर्दनाक मौत, माधोपुर गांव में हादसा।

HighLights

  1. माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत।

  2. रिसाव के बाद आग लगने से सिलेंडर में धमाका हुआ।

  3. सिलेंडर का टुकड़ा सिर में लगने से विजयलक्ष्मी की मृत्यु।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार रात गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद लगी आग और फिर सिलिंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी दयाशंकर चौरसिया की पत्नी विजयलक्ष्मी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा और आग लग गई।

घरवालों ने हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर को उठाकर घर से बाहर फेंक दिया। कुछ ही सेकंड बाद सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। दरवाजे पर खड़ीं विजयलक्ष्मी के सिर में सिलिंडर का एक टुकड़ा आकर लग गया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ीं। स्वजन आनन फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिला अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।