बलिया में बालिका से 32 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सोनू ...और पढ़ें

बलिया में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सोनू राजभर गिरफ्तार।
HighLights
नगरा में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप।
आरोपी सोनू राजभर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि शंकरपुर डेहरी गांव का 32 वर्षीय युवक सोनू राजभर उर्फ बाघ पुत्र स्वर्गीय कन्हैया राजभर ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पास्को व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है।
पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि रविवार की रात सोनू बालिका को घर के समीप झाड़ियों की तरफ लेकर गया व इसी दौरान आरोपित द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पीडित बालिका के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। किंतु पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण एवं मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए भेजा है। जबकि यह सब जाँच सोमवार को हो जानी चाहिए थी। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुयी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने थानाध्यक्ष नगरा के साथ पीडिता के घर पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित बालिका के स्वजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। सीओ रसडा रजनीश कुमार ने बताया कि नगरा थाना में मुकदमा दर्ज है। आरोपित पुलिस हिरासत में है।मेडिकल रिपोर्ट व मजिस्ट्रियल बयान के बाद धाराएं बनायी जायेगी।