अंतरप्रांतीय चोर गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बलिया: जनपद पुलिस ने शनिवार रात अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों
जागरण संवाददाता, बलिया: जनपद पुलिस ने शनिवार रात अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच चोरी के वाहन बरामद हुए है। इनका एक साथी पुलिस को झांसा देकर भाग निकला। यह गैंग बलिया के साथ ही देवरिया, सलेमपुर, व बिहार के सिवान, बक्सर आदि जिलों में चार पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद उसका नंबर प्लेट बदल व फर्जी कागजात तैयार कर बेच देते थे। पुलिस फरार सरगना की तलाश में जुट गई है। स्वॉट टीम प्रभारी विनीत राय को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो लेकर मनियर की तरफ चोर जा रहे है। इस सूचना पर खेजुरी थानाध्यक्ष करूणेश ¨सह दलबल के साथ घेराबंदी कर दिए। इसी बीच स्वॉट टीम भी पहुंच गई। मनियर मोड़ पर सामने से आ रही सिल्वर कलर की बोलेरो को पुलिस ने रोक लिया। वाहन में बैठे संजय वर्मा निवासी सेण्डी गेट थाना चौसा जनपद बक्सर, कन्हैया व पवन दुबे निवासी थाना चरित्र वन थाना मण्डल बक्सर बिहार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद वाहन से संबंधित कागजात की मांग की। ये सभी गाड़ी का कागजात दिखने में असमर्थ हो गए। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ पर ये बताए कि हम लोग देवरिया,सलेमपुर,बलिया व बिहार के सिवान,बक्सर आदि जिलों में चार पहिया वाहन चोरी करते हैं। इन वाहनों के फर्जी नम्बर प्लेट व कागजात तैयार कर के बेच देते है। हमारे ही गैंग के सात सदस्य तुर्तीपर चट्टी (हनुमान मंदिर के पास) दो बोलेरो, एक स्कार्पियो व मारुति अल्टो कार चोरी की लेकर खड़े हैं। हम लोग भी वहीं जा रहे हैं। वहीं पर कुछ ग्राहक आएंगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखते हुए तुर्तीपार मोड़ पर घेराबंदी कर दी। वहां से दिग्विजय ¨सह निवासी सीसेड़कला थाना उभांव, संजय यादव निवासी राजपुर रघुनाथपुर सिवान, बिहार, राज कुमार गोंड निवासी आन्दर बाजार आन्दर सिवान, विजय बहादुर यादव निवासी मठदनपुर भाटपाररानी, देवरिया, चंदन कुमार यादव व कमलेश यादव निवासी धरमपुरी आन्दर सिवान बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के पास से चार वाहन बरामद हुए। पुलिस लाइन में इसका खुलासा करते हुए एएसपी उत्तरी विक्रांतवीर ने बताया कि इनका एक साथी बबलू ¨सह निवासी हैबतपुर मधुबन मऊ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।