734 निराश्रितों के खातों में आए एक-एक हजार
जासं रसड़ा (बलिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ वैश्विक महामारी कोविड-19 पर नियंत्रण पाने हेतु एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया यह सहयोग राशि अब गरीबों तक पहुंचनी शुरू हो गई है।
जासं, रसड़ा (बलिया) : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ वैश्विक महामारी कोविड-19 पर नियंत्रण पाने हेतु एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया, यह सहयोग राशि अब गरीबों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। इस संबंध में नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में पत्र विक्रेता, निराश्रित परिवार, देहाड़ी मजदूरों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहयोग देने की दिशा में एक हजार लोगों की सूची भेजी गई थी जिसमें प्रशासन द्वारा जांचोपरांत 734 लोगों के खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है। नगरपालिका द्वारा शेष एक हजार निराश्रित लोगों की सूची भेजी जा रही है।