Move to Jagran APP

द्वारपूजा के समय टूटी रे¨लग, आधा दर्जन महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया) : थाना क्षेत्र के दरियापुर में शुक्रवार की रात द्वारपूजा के

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 06:47 PM (IST)
द्वारपूजा के समय टूटी रे¨लग, आधा दर्जन महिलाएं घायल
द्वारपूजा के समय टूटी रे¨लग, आधा दर्जन महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया) : थाना क्षेत्र के दरियापुर में शुक्रवार की रात द्वारपूजा के समय छत की रे¨लग टूटने से आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। इसमें से गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना के बाद हंसी खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया। रे¨लग टूटने से मौके पर भगदड़ भी मच गई। किसी तरह से शादी की रस्म अदा की गई। दरियापुर ¨सगासन राजभर के घर भदेसर थाना भांवरकोल गाजीपुर से बरात आई हुई थी। दरवाजे पर बारात पहुंच गई। इस समय तक हर कोई अपने-अपने कामों में व्यस्त था। दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। छत पर महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थीं। इसी बीच अचानक रे¨लग टूट गई। इससे अफरा-तफर मच गया। हर कोई एक पल के लिए सन्न रह गया। मलबे के नीचे दबने से आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल शांति देवी, रूक्मणि, चांदमुनि, लालमुनि को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। इससे खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.