विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में छठ घाट पर लगाए गए टेंट में उतरा करंट, 20 वर्षीय युवक की मौत

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 11:45 AM (IST)

बलिया के दोकटी क्षेत्र में छठ घाट पर पूजा के लिए लगाए गए टेंट में करंट उतरने से 20 वर्षीय ...और पढ़ें

बलिया में छठ घाट पर टेंट में करंट से युवक की मौत परिवार में मातम।

बलिया में छठ घाट पर टेंट में करंट से युवक की मौत परिवार में मातम।

HighLights

  1. छठ घाट पर टेंट में करंट उतरने से युवक की मौत।

  2. बलिया के सुकरौली गांव में हुआ यह दुखद हादसा।

  3. अस्पताल में उपचार न मिलने से स्वजन ने उठाए सवाल।

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। छठ महापर्व की खुशियों के बीच दोकटी क्षेत्र के सुकरौली गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नरहरी बाबा इंटर कालेज के पास छठ घाट पर पूजा के लिए लगाए गए टेंट में विद्युत करंट उतरने से 20 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र राजेश यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें टेंट वाले की भी लापरवाही सामने आई है।

स्वजन के मुताबिक सोमवार सुबह छठ घाट पर पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान टेंट में विद्युत करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक की मौत के बाद स्वजन ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो अभिषेक की जान बच सकती थी।बाद में चिकित्सक के आने का कोई लाभ नहीं मिला।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था अभिषेक, गांव में शोक की लहर
अभिषेक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे सुकरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस छठ घाट पर सुबह से पूजा और उत्सव का माहौल था, वहां हादसे के बाद सन्नाटा और मातम पसरा रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।