Move to Jagran APP

वन संरक्षक के दौरे में जिला आल इज वेल

बलिया : वन संरक्षक आजमगढ़ मंडल चैतन्य नारायण ने अपने दो दिनी प्रवास में वन विभाग के कई रेंज का नि

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 07:11 PM (IST)
वन संरक्षक के दौरे में जिला आल इज वेल

बलिया : वन संरक्षक आजमगढ़ मंडल चैतन्य नारायण ने अपने दो दिनी प्रवास में वन विभाग के कई रेंज का निरीक्षण किया तथा वन महोत्सव की प्रगति का जायजा लिया। वन संरक्षक ने शहीद स्मारक बसंतपुर, पौध शाला व पौध ढुलाई को भी बारीकी से देखा पर उन्हें हर जगह आल इज वेल ही मिला। हालांकि वन संरक्षक ने पौधरोपण की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई और उसे तेज करने को कहा।

loksabha election banner

वन संरक्षक शुक्रवार की शाम जिले में आए और सबसे पहले रसड़ा रेंज का निरीक्षण किया। यहां वन महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया। जनेश्वर उद्यान निरीक्षण गृह में रात्रिविश्राम के बाद वन संरक्षक ने दूसरे दिन बांसडीह, मनियर व बलिया रेंज की भी प्रगति देखी। अधिकारियों संग बैठक कर वन संरक्षक ने वन महोत्सव में हो रहे पौधरोपण कार्यक्रम के बारे में जाना। लक्ष्य के सापेक्ष कम पौधरोपण पर नाराजगी जताते हुए कारण जानना चाहा तो डीएफओ एसएन ¨सह ने कम बरसात होना बताया। वन संरक्षक ने बावजूद इसके कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके बाद वन संरक्षक वसंतपुर गए और वहां कराए गए साफ-सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। दो दिनी प्रवास में वन संरक्षक ने जिले में हुए विभागीय कार्यों पर संतोष जताया।

28 स्थलों पर लगे 54 हजार एक सौ पौधे : डीएफओ

मुख्यमंत्री के जन्मदिन एक जुलाई से प्रदेश भर में शुरू वन महोत्सव के तहत जिले में वन विभाग द्वारा जनपद भर के 28 स्थलों पर 54 हजार एक सौ पौधे रोपित हुए जिसमें कपुरी कपिलेश्वरी मंदिर परिसर में रोपित कल्पवृक्ष पारिजात भी शामिल हैं। डीएफओ एसएन ¨सह ने बताया कि इस अभियान के इस वर्ष जिले में चार लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। बताया कि प्रयास है कि अधिक से अधिक पौधे वन महोत्सव में ही रोपित हो जाए। बताया कि बारिश रूक जाने की वजह से पौधरोपण अभियान की गति थोड़ी धीमी हुई है वरना अब तक जिले में सवा लाख से अधिक पौधे रोपित हो गए होते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.