संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआइसीसी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा.भोला नाथ पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को समर्पित था। संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी के अधूरे सपनों को साकार करना सबकी जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर ऐतिहासिक कदम उठाया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिग्विजय ¨सह ने कहा कि राजीव गांधी की सोच दूरगामी थी। प्रदेश संगठन मंत्री राजीव उपाध्याय ने राजीव गांधी की सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सचिद्दानंद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व का आज कोई सानी नहीं है। इस दौरान कमलेश ¨सह, हरिशंकर ¨सह, जवाहर चौहान, यतींद्र बहादुर ¨सह, विजय मिश्र, शशिकांत चतुर्वेदी, ऊषा ¨सह, शिवप्रताप ओझा, पवन चौबे, जीतेंद्र राय, जैनेद्र पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रंजीव श्रीवास्तव ने किया।