नहाते समय मगही नदी में डूबी किशोरी
चितबड़ागांव (बलिया): क्षेत्र के रामपुरचीट गांव के सामने रविवार को मगही नदी में नहाते समय किशोरी डू
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:20 PM (IST)
चितबड़ागांव (बलिया): क्षेत्र के रामपुरचीट गांव के सामने रविवार को मगही नदी में नहाते समय किशोरी डूब गई। ग्रामीणों के प्रयास से कुछ ही पल में शव को बरामद कर लिया गया। बृजेंद्र चौधरी की बेटी अंशु (13) सुबह अपनी सहेलियों के साथ मगही नदी में नहाने गई थी। वहां नहाते समय वह अचानक डूबने लगी। यह देख साथ गई अन्य बच्चियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। इस पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद शव की तलाश शुरू हो गई। कुछ ही पल में उसका शव बरामद कर लिया गया। किशोरी के डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें