Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बछईपुर गोआश्रय केंद्र पर 15 दिन में 12 बछड़ों की मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 19 Sep 2021 08:00 PM (IST)

    जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) बेसहारा पशुओं को रखने के लिए बने गोआश्रय केंद्र बछड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बछईपुर गोआश्रय केंद्र पर 15 दिन में 12 बछड़ों की मौत

    जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : बेसहारा पशुओं को रखने के लिए बने गोआश्रय केंद्र बछड़ों के असमय मौत का कारण बन गए हैं। बछईपुर में करोड़ों की लागत से बने गोआश्रय केंद्र पर एक पखवारे में मरे 12 बछड़े इसके प्रमाण हैं। मर रहे बछड़ों व गायों को नगरा से गड़वार मार्ग के सलेमपुर लकड़ा नाला के किनारे फेंक दिया जा रहा है, जिसके चलते आमजन का राह चलना मुश्किल हो गया है। रसड़ा तहसील के ब्लाक चिलकहर में गोपालपुर में छोटा गोआश्रय केंद्र व बछईपुर में बड़ा गोआश्रय केंद्र संचालित हो रहा है। बछईपुर केंद्र पर एक पखवारे में 10 बछड़े व दो गायों ने दम तोड़ दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अकारण गिरकर बछड़े कालकवलित हो रहे हैं। एक पखवारे में 12 बछड़ों की मौत हो गई है इनमें पांच मृत बछड़े कंकाल दिख रहे हैं। सड़ांध व दुर्गंध से राह चलना कठिन हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें