विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में ददरी मेले में लगेंगी 1136 दुकानें, दो दिन में 598 का भूमि आवंटन

By Milan Kumar Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में कुल 1136 दुकानें लगेंगी, जिसमें से दो दिनों में 598 दुकानों के लिए भूमि ...और पढ़ें

बलिया ददरी मेले में दुकानों के आवंटन से नगरपालिका को मिला बंपर राजस्व।

बलिया ददरी मेले में दुकानों के आवंटन से नगरपालिका को मिला बंपर राजस्व।

HighLights

  1. ददरी मेले में कुल 1136 दुकानें लगाई जाएंगी।

  2. दो दिनों में 598 दुकानों का भूमि आवंटन हुआ।

  3. नगरपालिका को 77.76 लाख रुपये का राजस्व मिला।

जागरण संवाददाता, बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार कुल 1136 दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी ईओ आसाराम वर्मा के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को दो दिनों में कुल 598 दुकानों के लिए भूमि आवंटित की गई।

इससे नगर पालिका को कुल 77 लाख 76 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को 286 लट्ठा भूमि का आवंटन किया गया, जिससे नगरपालिका को 37 लाख 71 हजार रुपये की आय हुई। वहीं, इसके पूर्व गुरुवार को 312 लट्ठा भूमि का आवंटन हुआ था, जिससे 40 लाख पांच हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था।

मेले में कुल 1136 दुकानें लगनी हैं। इनमें से अब तक 598 दुकानों के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है, जबकि शेष 538 दुकानों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया अभी बाकी है। आवंटन से नगरपालिका को अच्छी आय प्राप्त होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।