स्वतंत्रता दिवस पर लगाएंगे 11 लाख 20 हजार पौधे
जागरण संवाददाता, बलिया: पौधरोपण अभियान को गति देने के सम्बन्ध में अपर प्रमुख वन संरक्षक रमेश
जागरण संवाददाता, बलिया: पौधरोपण अभियान को गति देने के सम्बन्ध में अपर प्रमुख वन संरक्षक रमेश चन्द्र की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 लाख 19 हजार 876 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें वन विभाग 4 लाख 15 हजार पौधे लगाएगा जबकि अन्य सभी विभाग मिलकर 7 लाख 4 हजार पौधे लगाएंगे। जिलाधिकारी भवानी ¨सह खंगारौत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को होने पौधरोपण की पूरी सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को भी जरूर दें। आम जनता को भी उनकी खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने पौधरोपण के साथ पौधशाला बनाने के तरीकों को समझाया। साथ ही औषधीय प्रजाति के पौधों की विस्तृत जानकारी दी। गंगा किनारे उन पौधों को लगाने को कहा, जो कटान को रोकने में भी सहायक साबित हों। ऐसे पेड़ों के बारे में बकायदा जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों को पौधरोपण के लिए जगह चिह्नित करने के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि हर साइट पर बैनर जरूर लगाएं। लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया। बताया कि वन विभाग स्वयं की नर्सरी से पौधे लेंगे, जबकि अन्य विभागों को क्रय करके पौधरोपण करना होगा।
तीन तरह का लेना होगा फोटो
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण अभियान में तीन तरह की फोटो खींचना अनिवार्य होगा। पहला, गड्ढ़ा खोदने का, दूसरा पौधा लगाते समय का और तीसरा पौधरोपण के बाद का फोटो लेना होगा।
किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी
जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर देकर कहा कि 15 अगस्त को युद्धस्तर पर होने वाले पौधरोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप में आमंत्रित करेंगे। इनसे पौधे लगावाएंगे। यह भी कहा कि किसानों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। किसान अपने खेतों की मेढ़ों पर पोधरोपण करेंगे तो इससे उनको कई लाभ होगा। इस तरह पौधरोपण का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा। बैठक में वनाधिकारी श्रद्धा यादव ने माइक्रोप्लान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ ¨सह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।