106 नवनिर्वाचित प्रधानों ने ली शपथ, 147 लेंगे आज
जागरण संवाददाता बलिया नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को संपन्न हुआ। मुख्यम
जागरण संवाददाता, बलिया: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते 106 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। शेष बचे 147 ग्राम पंचायतों में 19 जून को शपथ दिलया जाएगा। जनपद में 940 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायतों में चुनाव हुआ था। इसमें सदस्यों की संख्या पूर्ण न होने से 253 नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए थे। इन खली सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया हुई। जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होने के कारण 106 ग्राम पंचायतों में शपथ नव निर्वाचित प्रधानों को दिलाया गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 व 19 जून की तिथि निर्धारित की है। 20 जून को इन ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया जाएगा।
चिलकहर:ब्लाक के 14 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्यों ने शपथ लिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत चौथीराम ने इन प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाया।