बहराइच में नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा
कैसरगंज, बहराइच में खेत से लौटते समय नदी में पैर फिसलने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सोमवार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
कैसरगंज में खेत से लौटते युवक नदी में गिरा।
पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर हुई मौत।
सोमवार सुबह गोताखोरों ने शव बरामद किया, जांच शुरू।
संवाद सूत्र, कैसरगंज (बहराइच)। खेत से वापस लौटते समय युवक नदी में पैर फिसलने से गिर गया। गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। सोमवार सुबह गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के चंद्रदेव पुरवा निवासी 27 वर्षीय वीरेंद्र चौहान रविवार शाम को खेत में लगे फसल को देखने लिए गए थे।
देर शाम को वह वापस अपने घर आ रहे थे। वापस आते समय में नदी में फैर फिलसने वह डूब गए। पूरी रात परिवारजन व पुलिस उसकी तलाश में लगे रहे। सोमवार सुबह नदी में उसका शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना से परिवारजन में हलचल मच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया उसके नदी में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है।