संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गइ
बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अनुज (30) पुत्र राजपाल मिश्र कई दिन पूर्व थाना क्षेत्र के हरदीगौरा ग्राम पंचायत के महेशपुरवा गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। सोमवार को वह अपने घर सिकंदरपुर पहुंचे। देर शाम वह अपने खेत में फसल देखने गए। वहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने परिवारीजन को फोन कर तबियत खराब होने की जानकारी दी। परिवारीजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त की है। एसओ महेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।