पालेसर के पंखे में फंसकर युवक की मौत
पुलिस कर रही जांच-पड़ताल संसू रिसिया मोड़(बहराइच) रामगांव थाना क्षेत्र के मलुआ भकुरहा गांव में संचालित मशीन के पंखे में युवक फंस गया। जब तक मशीन को बंद किया जाता वह पंखे में लिपट गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गंभीरवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मलुआ भकुरहा के धृतराष्ट्र (2
संसू, रिसिया मोड़(बहराइच) : रामगांव थाना क्षेत्र के मलुआ भकुरहा गांव में संचालित मशीन के पंखे में युवक फंस गया। जब तक मशीन को बंद किया जाता वह पंखे में लिपट गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
गंभीरवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मलुआ भकुरहा के धृतराष्ट्र (28) पुत्र अलगू राम पालेसर मशीन चला रहे थे। रविवार की शाम धान की कुटाई करते समय पंखे का पट्टा टूट गया, जिसमें वह फंस गए। जब तक मशीन को बंद कर उन्हें पंखे से छुड़ाया जाता, उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।