डांडिया नृत्य कर महिलाओं ने बांधा समां
बहराइच : बहराइच के राजा पंडाल बशीरगंज में भव्य महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। इसमें
बहराइच : बहराइच के राजा पंडाल बशीरगंज में भव्य महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों समेत गणेश भक्त शामिल रहे। 51 आरती थालों से भगवान गणेश की महाआरती की गई।
नैना के नेतृत्व में खुशी रस्तोगी, खुशी सोनी, नेहा सोनी, चंचल सोनी, गुनगुन सोनी, रुनझुन सोनी, माही निगम, पूजा सोनी, रजनी सोनी, अंचल सोनी, प्रतिमा रस्तोगी, अमीसा रस्तोगी व प्रिया रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता ने कहा कि बहराइच के राजा की कृपा से बहराइच सांसद व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री बहराइच में विकास की गंगा बहा रही हैं। बहराइच राजा समिति के संरक्षक राकेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बहराइच धाम के रूप में बहराइच को विकसित करने की बात कह रही हैं। ऐसे में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचना एक साजिश है। भाजयुमो संयोजक निशंक त्रिपाठी ने कहा कि बहराइच के राजा की कृपा से बहराइच का सर्वांगीण विकास होगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि, भाजपा संयोजक व समिति के संरक्षक को गणेश प्रतिमा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन आलोक कोहली ने किया। समापन समिति के अध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने किया। विजय रस्तोगी, आकाश सोनी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, शिवाराज गुप्ता, अखिलेश यादव व गौरव अग्रवाल मौजूद रहे। गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन बहराइच : शहर के किला मुहल्ले में फिल्म अभिनेता राजेश मलिक ने गणपति बप्पा की स्थापना की थी। आरती होने के बाद गणपति बप्पा की नम आंखों से विसर्जन किया गया। श्रीगणेश पूजा बाल कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ मलिक, आकाश, राजन, मीत मलिक, हर्षित, संदीप, अभय मलिक, करन मलिक, प्रमोद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।