बारिश व ओलावृष्टि को लेकर तराई में अलर्ट
ङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्लङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म ह्मद्गश्चश्रह्मह्ल
बहराइच : शनिवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। आठ मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई। कुछ घंटे के लिए धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दो दिनों से हो रही बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के चेहरे की मुस्कान छीन ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में पुरवा हवाएं चलने के साथ बारिश व ओले गिरने की संभावना है।
समुद्र तट से उठा पश्चिमी विक्षोभ तराई में सक्रिय है। शुक्रवार को रात भर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। शनिवार को सुबह मौसम साफ हुआ। धूप खिलने से लोग को ठंड से राहत मिली, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र मिहींपुरवा में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दो दिनों से हो रही बारिश से सरसों, मसूर, अरहर की फसलों को भारी नुकसान से किसान ¨चतित हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी ¨सह ने बताया कि मौसम का रुख साफ नहीं है। पुणे से मिले इनपुट के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। बदले मौसम के मिजाज से फसलों की सुरक्षा व उत्पादन पर असर को देखते हुए किसान मायूस हैं।