विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अब सिलाई से कमाई करेंगी महिलाएं, सरकार देगी फ्री सिलाई मशीन; खाते में भी आएंगे 5000 रुपये

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:10 PM (IST)

बहराइच में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें मुफ्त सिलाई मशीन और 5000 रुपये भी मिलेगा।

अब सिलाई से कमाई करेंगी महिलाएं।

अब सिलाई से कमाई करेंगी महिलाएं।

HighLights

  1. बहराइच में 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू।

  2. महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सिलाई मशीन।

  3. प्रशिक्षण अवधि में 5000 रुपये का वजीफा।

जागरण संवाददाता, बहराइच। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई ट्रेड में चयनित लाभार्थियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षण कार्यालय में शुरू होगा।

पहले बैच में 100 लाभार्थी महिलाएं शामिल होंगी। इन्हें सिलाई कार्य से जुड़ी बारीकियों की जानकारी देने के साथ उन्हें व्यावहारिक रूप से काम करने का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि में महिलाओं को पांच हजार रुपये की राशि भी मिलेगी।

चयनित लाभार्थियों को 100-100 के बैच में प्रशिक्षण मिलेगा। अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण की प्रक्रिया दिसंबर माह तक चलेगी। प्रशिक्षण के दौरान सिलाई मशीन के संचालन, कपड़ों की सिलाई, नाप लेने, कटिंग तथा सिलाई से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों का अभ्यास कराया जाएगा।

महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रुपये

प्रशिक्षण का उद्देश्य लाभार्थियों को ऐसा हुनर प्रदान करना है, जिससे वह प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार से जुड़कर आय का साधन विकसित कर सकें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान पांच हजार रुपये की राशि मिलेगी।

वहीं जिला उद्योग विभाग द्वारा सिलाई मशीन भी निश्शुल्क दी जाएगी। इससे लाभार्थी घर से ही सिलाई का काम शुरू कर सकेंगी और कपड़े सिलने के साथ अपनी आय अर्जित कर सकेंगी।

चयनित महिलाओं को दस दिवसीय सिलाई ट्रेड का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो रहा है। दिसंबर तक सभी बैच को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण दौरान महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये की राशि भी इनके खाते में भेजी जाएगी। -संजय वर्मा, प्राचार्य, खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, बहराइच।

यह भी पढ़ें- 'दादी बैठो, किराया नहीं लगेगा', बुजुर्ग महिलाओं के लिए वरदान बनी यूपी सरकार की नई योजना