Move to Jagran APP

फोटो : विधि-विधान से पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान

फैक्ट्रियों व निर्माण स्थलों पर विधि-विधान से किया गया हवन पूजन आराध्यदेव से मांगी समृद्धि व शि

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:30 PM (IST)
फोटो : विधि-विधान से पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान

फैक्ट्रियों व निर्माण स्थलों पर विधि-विधान से किया गया हवन पूजन आराध्यदेव से मांगी समृद्धि व शक्ति का शक्ति का आशीर्वाद चित्र परिचय - 17बीआरएच 12, 13 में फोटो है। जासं, बहराइच : सोमवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कल-कारखानों व निर्माण स्थलों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। फैक्ट्रियों में लगी मशीनों पर पुष्प, फल अक्षत चढ़ाया गया। आराध्यदेव से शक्ति व रोजगार की सफलता का आशीर्वाद मांगा गया।

loksabha election banner

शहर के सभी बिजली उपकेंद्रों पर निर्माण व सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल चौराहा, घंटाघर उपकेंद्र पर एसडीओ मोहित दीक्षित के साथ अन्य कर्मचारियों ने हवन-पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने अपने आराध्यदेव भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनसे समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पुराहितों की ओर से मका देवता माना जाता है। शहर के बक्शीपुरा नयी बस्ती स्थित सिक्योर मीटर लिमिटेड के कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनायी गयी। कर्मचारियों ने पुष्प-अक्षत व फल चढ़ाकर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। पुरोहितों ने बताया कि मशीनरी के उपयोग के साथ-साथ नियमित पूजा व देखभाल करते रहने से बरकत होती है। उन्होंने कहा कि निमार्ण में लगी मशीन ही भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप हैं,जिनकी पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि पुराणों के मुताबिक भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना में ब्रह्मा की सहायता की और संसार का नक्शा तैयार किया था। इस मौके पर विनीत मौर्या, अवधेश गुप्ता, सतीश ¨सह, वेद प्रकाश, अर¨वद, अनवर अली, सुमित ¨सह, उमेश, पवन पांडेय, विवेक त्रिपाठी, ओपी ¨सह व मनीष गुप्ता समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.