विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब जॉब कार्ड की जगह होगा गारंटी कार्ड, एक जुलाई को लॉन्च हुआ नया पोर्टल

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:57 PM (IST)

मनरेगा की जगह अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) लागू हो गया है, जिसके तहत 1 ...और पढ़ें

अब जॉब कार्ड की जगह होगा गारंटी कार्ड।

अब जॉब कार्ड की जगह होगा गारंटी कार्ड।

HighLights

  1. मनरेगा की जगह वीबी-जीरामजी मिशन अब लागू।

  2. जॉब कार्ड के स्थान पर गारंटी कार्ड जारी होंगे।

  3. रोजगार की अवधि 125 दिन की गई, भत्ता भी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की जगह अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) लागू हो चुका है। इसके लिए एक जुलाई को नया पोर्टल भी लांच कर दिया गया है।

अब श्रमिकों को जारी किए जाने वाले जॉब कार्ड का स्वरूप भी बदल जाएगा। इसके स्थान पर गारंटी कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके माध्यम से रोजगार से जुड़ी सभी सुविधाएं और अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे।

वीबी-जीरामजी मिशन का शुभारंभ गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौाहन ने तेलंगाना से किया। जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी 14 विकास खंडों में दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन कर गुरूवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां ग्रामीणों, श्रमिकों को नई योजना की जानकारी सचिवों ने दी।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में अब AI सखियां महिलाओं को बनाएंगी 'इंटेलिजेंट', गांवों की बदलेंगी तस्वीर

नई योजना में रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन किय गया है। निर्धारित समय के भीतर काम उपलब्ध न होने पर श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था की गई है। पुरानी योजना में शामिल 266 कार्यों में उन्हीं हो शामिल किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है।

श्रमिकों को नहीं कराना होगा दोबारा पंजीकरण

जिले में 526079 पंजीकृत श्रमिकों में से 327152 सक्रिय श्रमिक काम कर रहे हैं। नई व्यवस्था के बाद इन श्रमिकों को न तो दोबार पंजीकरण कराने की जरुरत है और न हीं बैक खाता आदि देने की क्योंकि सक्रिय श्रमिकों की केवाईसी पहले ही की जा चुकी है। जिसमें बैंक खाता, पंजीकरण नंबर आदि की ब्यौरा दिया गया है। अब बस जॉबकार्ड की जगह नए कवर पर गारंटी कार्ड छपेगा। वहीं बीते 30 जून से ही मस्टर रोल पर वीबी जीरामजी लिखकर जेनरेट हाे रहा है।

वीबी-जीरामजी की शुरूआत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना में शुभारंभ किया है। जॉब कार्ड की जगह अब गारंटी कार्ड दिखाई देगा। कई गांवों में आज पौधरोपण भी कराया गया है। -रविशंकर पांडेय, डीसी, वीबी जीरामजी।