मूक- बधिर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
शुक्रवार को बाबा सुंदर सिंह मूक -बधिर विद्यालय में स्पेशल ओलंपिक की संस्थापिका यूनुस कैनिडी श्रीवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मूक बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए। विद्यालय संचालिका डॉ. बलमीत कौर ने बताया कि श्रीवर का जन्म ग्रुप लाइन मसायूसेट्स में हुआ। इन्होंने वर्ष 196
संसू बहराइच: शुक्रवार को बाबा सुंदर सिंह मूक -बधिर विद्यालय में स्पेशल ओलंपिक की संस्थापिका यूनुस कैनिडी श्रीवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मूक बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए।
विद्यालय संचालिका डॉ. बलमीत कौर ने बताया कि श्रीवर का जन्म ग्रुप लाइन मसायूसेट्स में हुआ। इन्होंने वर्ष 1968 में स्पेशल ओलांपिक की स्थापना की। 50 साल तक विश्व भर के मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगो के विकास के लिए संघर्ष किया। यह अपना जीवन मानसिक व शारीरिक रूप से अक्षम लोगो की सेवा में व्यतीत कर दिया। उनके जन्मदिन पर बच्चों कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अजीत सिंह, देवेंद्र कुमार मिश्र, सायरा बानो, शमीम बानो, चांदनी, मीना सिन्हा समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।