विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC का विरोध करने वाले छात्र पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; तमंचा लहराकर दी मारने की धमकी

Published: Mon, 16 Mar 2026 11:01 PM (IST)

बहराइच में यूजीसी का विरोध कर रहे छात्र विमल शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ। किसान पीजी कॉलेज में प्रमाण पत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूजीसी का विरोध करने वाले छात्र पर जानलेवा हमला।

  2. बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में हुई घटना।

  3. दबंगों ने लाठी-डंडे, चाकू से किया घायल, तमंचा लहराया।

जागरण संवाददाता, बहराइच। यूजीसी का विरोध करने वाले छात्र पर दबंगों ने सोमवार को जानलेवा हमला किया। वह शहर के किसान पीजी कालेज में प्रमाण पत्र लेने गए थे। पीड़ित ने देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घटना से नाराज लोगों ने कोतवाली देहात पहुंचकर प्रदर्शन भी किया।

फखरपुर के इंदनापुर बिराहिमडीहा निवासी विमल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह यूजीसी कानून का विरोध कर रहे थे। डिग्री प्रमाण पत्र लेने के लिए वह केडीसी गए थे।

घेर कर किया हमला

इस दौरान दबंगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे व लोहे की राड से उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागता रहा। दबंगों ने चाकू से भी हमला कर घायल कर दिया।

हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की भीड़ एकत्र होता देख हमलावर तमंचा लहराते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना के दौरान अफरातफरी मच गई। पीड़ित की मानें तो यूजीसी का विरोध करने के चलते उस पर हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें- पांच ट्रैक्टरों के साथ चार चोर गिरफ्तार, अंतर्जनपदीय मदमाशों के बड़े गैंग का खुलासा

इससे पहले भी दबंग उसे मामले में चुप्पी साधे रहने के लिए लगातार धमका रहे थे। घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कोतवाली पर प्रदर्शन किया। कोतवाल देहात दद्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।