पानी निकालने को लेकर मारपीट में 13 घायल
संसू विशेश्वरगंज/बौंडी(बहराइच) विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुरावनपुरवा चंदरावां में
(बहराइच): विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुरावनपुरवा चंदरावां में बरसात का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बच्चाराम मौर्य का कहना है कि उनके घर में बरसात का पानी घुस गया। उन्होंने नाली बनाकर पानी निकालने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चले।
आरोप है कि कट्टे से फायर किया गया। इससे बच्चाराम, विद्याराम व श्रवण कुमार घायल हो गए। दूसरी ओर से नन्हें, जोगिदर व घनश्याम को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि फायर होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रेहुआ गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में ननके, अंकित, दुखहरन सिंह, जाहिद, साकिर, जाकिर व आशिक घायल हो गए। एसओ सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।