भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा स्वीकार्य नहीं: अनूप
प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र
संसू, बहराइच : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्त बुधवार को बहराइच पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आगामी चुनाव में सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गुरुमंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी खड़ी है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं सम्मान होना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कई कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर विधायक अनुपमा जायवाल, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, शांति रावत, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सत्या, पुष्पा चौधरी, हरिश्चंद्र गुप्त, रणविजय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे।