रोशनदान काटकर विद्यालय में चोरी
संसू, महसी(बहराइच) : गुरुवार की रात रामगांव थाना क्षेत्र के बौंडी फत्तेउल्लापुर प्राथमिक विद्य
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 11:00 PM (IST)
संसू, महसी(बहराइच) : गुरुवार की रात रामगांव थाना क्षेत्र के बौंडी फत्तेउल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रोशनदान काट दिया। विद्यालय में रखा गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोर उठा ले गए। इसकी जानकारी सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को हुई। प्रभारी प्रधान शिक्षक सुरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कमरे में लगा रोशनदान टूटा मिला। कमरे में रखा गैस सिलेंडर व मिड-डे-मील के अन्य सामान गायब मिले। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। एसओ ब्रह्मानंद ¨सह ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें