ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने 2.60 लाख उड़ाए
केंद्र संचालक ने दी तहरीर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस चित्र परिचय - 05 बीआरएच 44 में फोटो है। संसू रिसिया(बहराइच) रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने दो लाख 60 हजार रुपये उड़ा दिए। सुबह केंद्र संचालक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की है।
संसू, रिसिया(बहराइच) : रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ स्थित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने दो लाख 60 हजार रुपये उड़ा दिए। सुबह केंद्र संचालक को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की है।
रिसिया मोड़ चौराहा पर इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। केंद्र संचालक गोकरन पुत्र मंगरे ने बताया कि शुक्रवार को वह केंद्र बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने चैनल ग्रिल काटकर अलमारी में रखे दो लाख 60 हजार रुपये नकदी उड़ा दिए। शनिवार सुबह जब वह केंद्र खोलने के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। एसओ प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।