Move to Jagran APP

Teachers Day 2022: बहराइच के शिक्षक पूरन लाल को मिली बड़ी कामयाबी, State Teacher Award से होंगे सम्‍मानित

Teachers Day 2022 महसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़ के सहायक अध्यापक पूरन लाल राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शिक्षक के राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 03 Sep 2022 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2022 06:29 PM (IST)
Teachers Day 2022: बहराइच के शिक्षक पूरन लाल को मिली बड़ी कामयाबी, State Teacher Award से होंगे सम्‍मानित
Teachers Day 2022: बहराइच के शिक्षक पूरन लाल State Teacher Award से होंगे सम्‍मानित.

बहराइच, जागरण संवाददाता। महसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़ के सहायक अध्यापक पूरन लाल राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शिक्षक के राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

loksabha election banner

राज्य पुरस्कार के लिए चयनित पूरन लाल चौधरी मूलतः बरेली जनपद के निवासी हैं। इनका चयन 72825 शिक्षक भर्ती में 2015 में हुआ। महसी ब्लाक के घाघरा के कछार स्थित सीतापुर जिले से सटे दुर्गम इलाके में शुमार प्राथमिक विद्यालय बरुआ बेहड़ में बतौर सहायक शिक्षक के रूप में तैनाती मिली।

सीमित संसाधनों में शिक्षक पूरन लाल ने विद्यालय विद्यालय वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाकर एक बेहतर शैक्षिक माहौल दिया। शिक्षक पूरन लाल ने ऐसे बीहड़ इलाके में शिक्षा की अलख जगाई है जहां कोई भी आसानी से जाने को तैयार नहीं होता। शिक्षक ने कोरोना काल में आनलाइन कक्षाएं, ई पाठशाला का संचालन किया।

शिक्षक पूरन लाल ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, संचारी रोग बचाओ जन जागरूकता, मतदाता जागरूकता समेत विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। उनके शिक्षण कार्य से प्रभावित होकर अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर अपने पाल्यों का दाखिला कराया।

शिक्षक पूरन लाल बताते है की इस समय विद्यालय में 218 नामांकित छात्र के सापेक्ष 200 से 210 बच्चे तक उपस्थित रहते हैं। वे स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर एवं ज्योतिबा राव फुले को अपना आदर्श मानने हैं।

शिक्षकों ने जाहिर की खुशी : शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, मंत्री देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र ओझा, शिव कुमार चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी अभिषेक दिक्षित चंद्रेश पांडेय, वहीदउद्दीन अंसारी, शरीफ अहमद, पंचलाल यादव, अभिषेक प्रताप सैनी, विशाल गांधी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने से जिले का गौरव बढ़ा है।

शिक्षक पूरन लाल ने शैक्षिक उन्नयन के लिए बेहतर कार्य किया है। राज्य पुरस्कार मिलने से हौसला बढ़ेगा। शिक्षक ने ब्लाक और जिले का गौरव बढ़ाया है। - राम तिलक वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी महसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.