खेतों में खड़ा सूख रहा गन्ना, किसानों को नहीं मिल रही पर्ची
बहराइच विशेश्वरगंज ब्लॉक के बुढ़नी भलुहिया की ऊषा ¨सह के 12 बीघे खेत में गन्ने की फसल
बहराइच : विशेश्वरगंज ब्लॉक के बुढ़नी भलुहिया की ऊषा ¨सह के 12 बीघे खेत में गन्ने की फसल खड़ी सूख रही है। इन्हें एक माह से पर्ची नहीं मिली है। ऊषा ¨सह ही नहीं फखरपुर ब्लॉक के रामपल्टन हों या यादवपुरी के ननकऊ यादव हों या फिर हैबतपुर के रामदर्शन मिश्रा हों। इनके खेतों में खड़ी गन्ने की फसल सूख रही है। समय से पर्ची नहीं मिल रही है। ऐसे ही सैकड़ों किसान जिले भर में होंगे, जिन्हें गन्ने की पर्ची नहीं मिल पा रही है। किसान हैरान व परेशान हैं तो बिचौलिए मालामाल हैं।
गन्ना किसानों में पर्ची को लेकर हायतौबा मची हुई है। किसानों का आरोप है कि पारले चीनी मिल के गन्ना विकास निरीक्षक की मिलीभगत से बिचौलिए सक्रिय हैं। किसान गन्ने की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। बेसिक कोटा पर भी धड़ल्ले से पर्ची जारी की गई है। आरोप है कि 100 क्विंटल बेसिक कोटे पर चार व इससे ज्यादा पर्ची जारी कर दी गई है। जगतापुर के गन्ना किसान रामपल्टन बताते हैं कि मिल प्रशासन की शिथिलता के चलते पर्ची पर बिचौलिए हावी हैं। वे बताते हैं कि फरवरी माह तक अगली प्रजाति की गन्ने की बिक्री हो जाती थी, लेकिन बिचौलियों की वजह से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। सनत कुमार बताते हैं कि गन्ना बोने के बाद सर्वे करा दिया गया था। इसके बाद आज तक एक भी पर्ची नहीं मिली है। किसान अभयराज ¨सह ने बताया मिल में छोटे किसानों की अनदेखी की जा रही है। छपरतल्ला के रामनाथ, मुकेश पाठक ने बताया अगर पर्ची नहीं मिली तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसानों द्वारा पर्ची वितरण में धांधली की शिकायत की गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जिनको पर्ची नहीं मिली है, उनको जल्द पर्ची दी जाएगी।