छात्र-छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बहराइच : तेजवापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसई हैदर में देहात संस्था की चाइल्ड लाइन न
बहराइच : तेजवापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसई हैदर में देहात संस्था की चाइल्ड लाइन ने खुली बैठक की। इसमें बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने को कहा गया।
टीम सदस्य मनीष यादव ने कहा कि संस्था की ओर से बेसहारा व मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद की जा रही है। 1098 पर फोन कर सहायता दी जा सकती है। शहर समन्वयक रिया ¨सह ने बच्चों व अभिभावकों से कहा कि पढ़ने की उम्र में मेहनत से पढ़ाई करें। बालश्रम व बाल विवाह से बचें। अर्जुन प्रसाद ने कहा कि बच्चों के चार विशेष अधिकार होते हैं। इनमें जीने का अधिकार, विकास, सुरक्षा व सहभागिता शामिल है। वीडियो फिल्म के माध्यम से बच्चों को पठन-पाठन की जानकारी दी गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर रेखा वर्मा, आलोक शुक्ल, ¨वध्यवासिनी, अरुण चौधरी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राकेश चौबे, अंजू, उपासना श्रीवास्तव, रूपरानी सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।