बहराइच में कुत्तों ने 10 लोगों को काटकर किया घायल, गुस्से में आकर महिला ने उतारा मौत के घाट
बहराइच में आवारा कुत्तों के हमले से एक बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बहराइच में आवारा कुत्तों ने 10 लोगों को घायल किया।
दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
गुस्साई महिला ने एक आवारा कुत्ते को पीटकर मार डाला।
संवाद सूत्र, चित्तौरा (बहराइच)। आवारा कुत्तों ने बालक समेत 10 लोगों काे काटकर घायल कर दिया। फखरपुर में नाराज महिला ने कुत्ते पर लाठियों से हमला कर मार डाला। दो गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। फखरपुर के पारा परशुरामपुर में बुधवार सुबह आवारा कुत्ता पहुंच गया। उसने गांव निवासी 47 वर्षीय सैफुल निशा, 25 वर्षीय अफसाना, 45 वर्षीय फूल बानो, सात वर्षीय हमजा को काटकर घायल कर दिया।
सैफुल निशा ने बताया कि गांव के आठ लोगों पर कुत्ते ने हमला किया है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पयागपुर के कांधी कुइयां निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र व बेटौरा मोड़ निवासी राजेश तिवारी को कुत्ते ने काटकर नोच लिया। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया।
यहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर फखरपुर में हमले से नाराज महिला ने कुत्ते पर लाठी से हमला कर मार डाला। मेडिकल कालेज के सर्जन राहुल अग्रवाल ने बताया कि कुत्ते के हमले में आए लोगों का इलाज किया गया। दोपहर बाद घर भेज दिया गया।
