घरेलू विवाद में खूनी खेल, बहराइच में जीजा ने साले पर किया तलवार से ताबड़तोड़ वार
बहराइच में घरेलू विवाद के चलते जीजा ने साले पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें
-1791906194083_m.webp)
HighLights
बहन की पिटाई पर पहुंचे साले पर हमला।
जीजा ने तलवार से किया जानलेवा वार।
पीड़ित गंभीर घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, बहराइच। बहन के पिटाई की सूचना पर ससुराल पहुंचे साले पर जीजा ने तलवार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
मटेरा गांव निवासी मकसूद खान ने बताया कि उसने अपनी बहन आयमा का विवाह नवाबगंज के केवलपुर गांव निवासी अफसर खां के साथ 2009 में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से बहन को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा, हर बार उसे समझा-बुझाकर वहीं रहने के लिए कहा जाता था।
सोमवार देर शाम फिर बहन की पिटाई की सूचना पर वह केवलपुर गांव पहुंचा। इस दौरान बहन को बचाने का प्रयास करने पर नाराज जीजा ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन हाथ लगाने से जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी तलवार से उस पर ताबड़तोड़ वार किया गया।
किसी तरह उसने जान बचाई। पूरी घटना सामने लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
