विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में 13781 किसानों के खातों में भेजी गई 7.84 करोड़ की धनराशि, फसल नुकसान पर मिला मुआवजा

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:22 PM (IST)

बहराइच में बाढ़, चक्रवात और अतिवृष्टि से प्रभावित 13781 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 7.84 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है।

13781 किसानों के खातों में भेजी गई 7.84 करोड़ की राशि।

13781 किसानों के खातों में भेजी गई 7.84 करोड़ की राशि।

HighLights

  1. बहराइच के 13781 किसानों को मिला 7.84 करोड़ का मुआवजा।

  2. बाढ़, चक्रवात व अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई।

  3. मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीबीटी के माध्यम से भेजी राशि।

जागरण संवाददाता, बहराइच। बाढ़, चक्रवात व अतिवृष्टि ने पूरे जिले में जमकर तबाही मचायी है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट पर प्रभावित किसानों के खाते में सोमवार को सात करोड़ 84 लाख से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।
शहर के ऑडिटोरियम हाल में सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। सांसद डा. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, एडीएम अरुण कुमार,जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह की मौजूदगी में जिले के 20 किसानों को डेमो चेक दिया गया।

सांसद ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व आए तेज चक्रवात में किसानों का काफी नुकसान हुआ। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों की टीम लगाकर पूरे जिले में सर्वे करवाया। सर्वे में 939 ग्राम पंचायतों में किसानों का नुकसान हुआ।

इस पर जिले के 13781 किसानों को उनके खाते में डीबीटी की राशि भेजी गई है। जिसमें किसानों को सात करोड़ 84 लाख 75 हजार रुपये खाते में भेजा गया है।

एडीएम के मुताबिक नानपारा तहसील के 83 गांव में 1005, महसी के 118 गांव के 1335, सदर तहसील के 154 गांव के 1783, कैसरगंज के 232 गांव में 4355, पयागपुर के 177 ग्राम पंचायत के 4003 किसान, मिहींपुरवा के 175 गांव के 1300 किसानों का नुकसान हुआ है। इन किसानों को सर्वे रिपोर्ट के आधार पर क्षति की राशि सरकार की ओर से दी गई है।

यह भी पढ़ें- 'भारत सरकार' लिखी कार में आए युवकों ने भरवाया 2000 का डीजल, बिना पैसे दिए हुए फरार; तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस