संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
मृतक के परिवारजन को रिपोर्ट से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:07 AM (IST)
संसू, पुरैना(बहराइच) : विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कबीर गांव में शनिवार की देर रात ननकना देवी (40) पत्नी नान बच्चा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। जब तक लोग उपचार की व्यवस्था करते, विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें