यूपी के बहराइच में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मुख्यालय पर ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
बहराइच में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एसएसबी 59वीं वाहिनी के जवानों ने सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।
-1793014325656_m.webp)
एसएसबी 59वीं वाहिनी जवानों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया।
HighLights
एसएसबी 59वीं वाहिनी ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हुआ कार्यक्रम।
भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, बहराइच। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को एसएसबी 59वीं वाहिनी जवानों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसबी मुख्यालय से लेकर समस्त सीमा चौकियों पर तैनात जवानों ने शपथ ली। कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जवानों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। उन्हाेंने बताया कि इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति और सुशासन को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया है।
इस पहल से कार्मिकों को संगठन की गरिमा बनाए रखने और जनहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
सशस्त्र सीमा बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत भारत में एक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स है। यह नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रखवाली के लिए ज़िम्मेदार है।
यह भी पढ़ें- UP में जैविक खाद की मारामारी और भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी बेरोकटोक जारी; सीमा सुरक्षा पर उठा सवाल
