सुरक्षा व बंधुत्व के आदर्शों पर चलती है एसएसबी
रुपईडीहा(बहराइच) : श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा में एसएसबी की 42वीं वाहिनी की अ
रुपईडीहा(बहराइच) : श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा में एसएसबी की 42वीं वाहिनी की ओर से खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 20 दिनों तक चलेगी। उद्घाटन एसएसबी के अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यशपाल ¨सह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। खेलों से सुरक्षा बलों में भर्ती के अवसर मिल सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यार्थी खेलों में भी रुचि रखें। खेल के माध्यम से भी सुरक्षा बलों में भर्ती होने के अवसर रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। 42वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट जय प्रकाश ने कहा कि एसएसबी सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के आदर्शों पर चलती है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई है। यह 20 नवंबर तक चलेगी। क्रिकेट प्रतियोगिता में रुपईडीहा, नानपारा, बाबागंज, मुंशीपुरवा, संतलिया, जमुनहा, शिवपुर व बक्शीगांव की टीमें भाग लेंगी। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी एएसआई इमरान अली को सौंपी गई। इस मौके पर बीडीओ वीरेंद्र यादव, रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज सुकुमार देव वर्मन, जेके ¨सह, पीपी वर्मा, आरएस वर्मा, राजीव श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।