दौड़ में बृजेश, लांग व हाई जंप में सचिन व अभय अव्वल
बहराइच: गुरुवार को शहर के सरस्वती नगर में स्थित न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़
बहराइच: गुरुवार को शहर के सरस्वती नगर में स्थित न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक व जूनियर स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में बृजेश कुमार, लांग में सचिन व हाई जंप में अभय श्रीवास्तव अव्वल रहे। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा,अनुशासन व संस्कार का पाठ पढ़ाया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर स्तर पर हुई दौड़ में प्राथमिक के बृजेश प्रथम स्थान पर रहे। प्ले ग्रुप, नर्सरी व केजी के बच्चों के बीच बॉल रेस, बैलून रेस कराया गया। इसमें अथर्व मिश्र प्रथम, आर्यन ¨सह द्वितीय व शशांक ओझा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से शील्ड व मेडल देखकर सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षिका आरती तिवारी ने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। उहोंने कहा कि शरीर सभी कार्यों का साधन है, इसलिए खेल को अपने जीवन का एक अंग बनाना चाहिए। इस मौके पर विजय साहू, अतुल पाठक, सुधा मौर्या, सपना ¨सह, अंजली शुक्ला, प्रियंका मिश्रा मौजूद रहीं।