सीतापुर के बाद बहराइच में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का कहर, बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
Accident in Bahraich: बहराइच नानपारा हाइवे पर चौपाल सागर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

ट्रैक्टर ने बहराइच में बाइक सवार तीन लोगों की जान ले ली
HighLights
बहराइच-नानपारा हाइवे पर चौपाल सागर के पास हुआ हादसा
दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार चार लोग घायल
जागरण संवाददाता, बहराइच। सड़कों पर ओवरलोडेड और तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर कहर बन रहे हैं। रविवार को सीतापुर में ट्रैक्टर से बाइक की भिड़त में तीन लोगों की मौत के बाद सोमवार को ट्रैक्टर ने बहराइच में बाइक सवार तीन लोगों की जान ले ली।
बहराइच नानपारा हाइवे पर चौपाल सागर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में रामू, मुकेश और रामकिशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर चार लोग घायल भी हो गए हैं, जिनको रामागांव पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दुर्घटना के कारण भी तलाश रही है।