विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-नेपाल सीमा पर 6 जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 08:51 AM (IST)

पुलिस को सीमा के पास झाड़ियों के बीच ये बम बरामद हुए हैं, नेपाल से सटी रुपईडीहा में अज्ञात लोगों ने झाड़ियों में इन बमों को छुपाकर रखा था।

भारत-नेपाल सीमा पर 6 जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप
भारत-नेपाल सीमा पर 6 जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप

बहराइच (जेएनएन)। भारत नेपाल सीमा से गुरुवार रात को स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बहराइच जिले में पुलिस को 6 जिंदा बम मिले है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइज के रुपईडीहा इलाके में 6 बम होने की खबर मिलते ही पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को सीमा के पास झाड़ियों के बीच ये बम बरामद हुए हैं। नेपाल से सटी रुपईडीहा में अज्ञात लोगों ने झाड़ियों में इन बमों को छुपाकर रखा था। पुलिस और एसएसबी के जवान ने बम को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: अकालतख्त ट्रेन में बम मिलने से दहशत, लावारिस पत्र में आतंकी दुजाना का जिक्र

अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर ये बम यहां कैसे पहुंचें। भारत-नेपाल सीमा पर होने की वजह से अक्सर इस इलाके में अवैध रूप से सामानों की तस्करी की जाती है। पुलिस बम रखने वाले शख्स की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: अकालतख्त एक्सप्रेस में टिफिन बम, बीडीएस ने किया डिफ्यूज