Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर निकली शोभा यात्रा, गुरुवाणी से गूंजा शहर

शहर के गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा से गुरुनानक देव की 550वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली ग

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:18 AM (IST)
प्रकाश पर्व पर निकली शोभा यात्रा, गुरुवाणी से गूंजा शहर
प्रकाश पर्व पर निकली शोभा यात्रा, गुरुवाणी से गूंजा शहर

बहराइच : शहर के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से गुरुनानक देव की 550वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में पंच प्यारों की झांकी आकर्षक रही। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

loksabha election banner

शोभायात्रा में स्वच्छता की अलख भी जगाई गई। यह यात्रा गुरुद्वारा से निकलकर गुदड़ी, बशीरगंज, काजीपुरा, घंटाघर, छावनी चौराहा, दरगाह थाना, अग्रसेन चौक, गुरुनानक चौक होते हुए वापस पहुंची। खालसा स्केटर्स रामपुर व शाने खालसा बहराइच की गतका पार्टी ने जगह-जगह करतब दिखाए। हिदू-मुस्लिम एकता की झलक भी दिखी। करतारपुर कारीडोर खुलने का सिख समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरुवाणी से शहर गूंजता रहा। डिहवा, गौरा धनौली, पयागपुर, फखरपुर, निहालपुरवा, हीरासिंहपुरवा समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। जगनंदन सिंह, गुरुदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह वालिया, मंदीप सिंह वालिया, जसवीर सिंह, आत्मजीत सिंह, परविदर सिंह सम्मी, संतोष सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, विक्की, गुरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.