वैज्ञानिकों ने सिखाए खेती के गुर
बहराइच : गुरुवार को कृषि प्रसार सभागार में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिकों
बहराइच : गुरुवार को कृषि प्रसार सभागार में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिकों ने कृषि, दुग्ध, रेशम व उद्यान की बेहतरी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रशिक्षण में 141 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
जिले के 141 गांवों में किसान पाठशाला का दूसरा चरण 12 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि किसानों की आय बढ़ोत्तरी को लेकर कई सहुलियतें दी जा रही है। डीएओ रामशिष्ट ने बताया कि बीज पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। जिसका फायदा उठाकर खेती की लागत को कम कर सकते हैं। उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा ने कहा कि शाकभाजी के बारे में बताया। वैज्ञानिकों की ओर से कई प्रकार की नवीन तकनीकों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण पाए कर्मचारियों की ओर से पाठशाला लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।